{"_id":"6a69e20fe53201fa6a04c5de","slug":"congress-held-a-rally-in-nerchowk-and-raised-slogans-against-the-central-government-mandi-news-c-90-1-ssml1045-206891-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नेरचौक में कांग्रेस ने निकाली रैली, केंद्र सरकार के खिलाफ लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नेरचौक में कांग्रेस ने निकाली रैली, केंद्र सरकार के खिलाफ लगाए नारे
विज्ञापन
नेरचौक में रैली निकालते कांग्रेसी। स्त्रोत- जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय शिक्षा नीति, पेपर लीक मामले का मुद्दा उठाया
सांसद कंगना रणौत के बयान पर भी जताई आपत्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। राष्ट्रीय शिक्षा नीति, पेपर लीक मामलों और अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को नेरचौक बाजार में विरोध रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने मोदी साहब वीक हैं, तभी तो पेपर लीक हैं और चंदा चोर, गद्दी छोड़ जैसे नारे लगाए। रैली बल्ह कांग्रेस अध्यक्ष अरुण ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार जनता और युवाओं का विश्वास खो चुकी है। आरोप लगाया कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों से देश के युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने चुनावी चंदे के मुद्दे को उठाते हुए भाजपा पर भी आरोप लगाए और कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों को ग्राम सभाओं तक लेकर जाएगी तथा लोगों के सामने भाजपा का असली चेहरा उजागर करेगी।
चंपा ठाकुर ने मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रणौत की हालिया टिप्पणियों की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
विज्ञापन
एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने भी सांसद कंगना रणौत के बयान की निंदा करते हुए कहा कि उनकी भाषा सार्वजनिक जीवन की गरिमा के अनुरूप नहीं है। रैली में अजय ठाकुर, अरुण ठाकुर, कांग्रेस युवा मोर्चा प्रदेश महासचिव साहिल ठाकुर, रिंपल चौधरी, ललित कुमार, नगर परिषद नेरचौक के पार्षद सुनील चौधरी, सरदार अमृतपाल, चेत सिंह ठाकुर, सोनू, पूर्व पार्षद अभिषेक, राधेश्याम व अन्य मौजूद रहे।