{"_id":"6a6b0327d0bf77fd350f9b8d","slug":"video-mandi-chinar-tree-plantation-indira-market-green-initiative-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi News : छोटी काशी में चिनार से बढ़ेगी हरियाली, इंदिरा मार्केट में लगाया गया पहला नया पौधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News : छोटी काशी में चिनार से बढ़ेगी हरियाली, इंदिरा मार्केट में लगाया गया पहला नया पौधा
Ankesh Dogra
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:24 PM IST
Link Copied
छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध मंडी शहर को चिनार के पेड़ों से हराभरा और आकर्षक बनाने की दिशा में नई पहल शुरू हुई है। भारतीय सांस्कृतिक निधि, मंडी ने नगर निगम के सहयोग से इंदिरा मार्केट परिसर में चिनार का पौधा रोपित किया। पौधारोपण नगर निगम की महापौर सुमन ठाकुर और उपमहापौर जितेंद्र शर्मा की उपस्थिति में किया गया।
महापौर सुमन ठाकुर ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि चिनार का पौधा भविष्य में मंडी की प्राकृतिक सुंदरता और पहचान को नई ऊंचाई देगा। उन्होंने संस्था के प्रयास को पर्यावरण संरक्षण और शहर के सौंदर्यीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
भारतीय सांस्कृतिक निधि के सदस्य कमलकांत शर्मा ने बताया कि संस्था पहले भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उन्हें वृक्षों के रूप में विकसित कर चुकी है। इस बार कुछ अलग करने के उद्देश्य से चिनार के पौधे लगाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि दशकों पहले परम पावन दलाईलामा ने मंडी के टारना क्षेत्र में चिनार के दो पौधे लगाए थे, जिनमें से एक आज भी सुरक्षित है।
उन्होंने कहा कि चिनार का पौधा प्राप्त करना आसान नहीं था और इसके लिए काफी प्रयास करने पड़े। यदि यह पौधा स्थानीय जलवायु में सफलतापूर्वक विकसित होता है तो भविष्य में मंडी शहर के विभिन्न हिस्सों में चिनार के और पौधे लगाए जाएंगे।
चिनार का पेड़ मुख्य रूप से कश्मीर की पहचान माना जाता है। हिमाचल प्रदेश में इसकी संख्या बेहद कम है। इसके बड़े और रंग बदलने वाले पत्ते प्राकृतिक सौंदर्य को विशेष आकर्षण प्रदान करते हैं। यही कारण है कि मंडी में भी इस प्रजाति के वृक्षों को बढ़ावा देने की पहल की गई है, ताकि शहर की हरियाली और पर्यटन आकर्षण को नया आयाम मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।