{"_id":"6a6b011de3584c09b805ce49","slug":"video-mandi-palna-yojana-working-mothers-creche-centres-himachal-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पालना योजना से कामकाजी माताओं को राहत, मंडी में खुलेंगे 12 नए क्रेच केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पालना योजना से कामकाजी माताओं को राहत, मंडी में खुलेंगे 12 नए क्रेच केंद्र
Ankesh Dogra
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:15 PM IST
Link Copied
कामकाजी महिलाओं के लिए छोटे बच्चों की देखभाल अब बड़ी चिंता नहीं रह गई है। मिशन शक्ति के तहत संचालित पालना योजना के माध्यम से मंडी जिले में आंगनबाड़ी-सह-क्रेच केंद्र महिलाओं को नौकरी, स्वरोजगार और पढ़ाई के दौरान राहत दे रहे हैं। वहीं छह माह से छह वर्ष तक के बच्चों को सुरक्षित वातावरण, पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य निगरानी और प्रारंभिक शिक्षा की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है।
मंडी-सदर के दरमियाना स्थित आंगनबाड़ी-सह-क्रेच केंद्र में वर्तमान में 24 बच्चों की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक देखभाल की जा रही है। यहां बच्चों को खेल-खेल में सीखने का अवसर देने के साथ नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और संतुलित भोजन भी उपलब्ध कराया जाता है।
बिलासपुर की छायावंती ने बताया कि पहले मजदूरी पर जाते समय बच्चों की सुरक्षा की चिंता रहती थी, लेकिन अब दोनों बच्चों को क्रेच में छोड़कर वह निश्चिंत होकर काम कर पाती हैं। मंडी की सुजाता वालिया ने कहा कि दो वर्षीय बेटी की देखभाल की चिंता दूर होने से वह अपनी नौकरी पर पूरा ध्यान दे रही हैं। वंदना ठाकुर के अनुसार इस सुविधा से उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद मिली है, जबकि सैलून संचालक रेनू ठाकुर ने बताया कि अब वह बिना चिंता के अपना व्यवसाय संचालित कर रही हैं।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीनाक्षी ने बताया कि पालना योजना के तहत छह माह से छह वर्ष तक के बच्चों को क्रेच सुविधा दी जा रही है। केंद्र में 24 बच्चे क्रेच और 11 बच्चे आंगनबाड़ी में पंजीकृत हैं। बच्चों को नाश्ता, फल, दोपहर का भोजन और शाम का हल्का आहार उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही उनके शारीरिक विकास और स्वास्थ्य की नियमित निगरानी भी की जाती है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास) अजय बद्रेल ने बताया कि मंडी जिले में वर्तमान में 10 आंगनबाड़ी-सह-क्रेच केंद्र संचालित हैं। इनमें मंडी सदर में चार, सुंदरनगर में तीन तथा रिवालसर, द्रंग और सरकाघाट (गोपालपुर) में एक-एक केंद्र शामिल हैं। अधिक कामकाजी महिलाओं तक इस सुविधा का लाभ पहुंचाने के लिए विभाग ने 12 नए केंद्र खोलने का प्रस्ताव भी सरकार को भेजा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।