{"_id":"6a6b26d35556be58100d68f7","slug":"video-ashima-murder-case-sundernagar-candle-march-sit-probe-demand-mandi-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi Murder Case: शिक्षिका आशिमा हत्याकांड पर फूटा जनाक्रोश, सुंदरनगर में कैंडल मार्च; SIT जांच की मांग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi Murder Case: शिक्षिका आशिमा हत्याकांड पर फूटा जनाक्रोश, सुंदरनगर में कैंडल मार्च; SIT जांच की मांग तेज
Ankesh Dogra
Updated Thu, 30 Jul 2026 03:56 PM IST
Link Copied
सुंदरनगर की शिक्षिका आशिमा की हत्या को लेकर लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को जयदेवी क्षेत्र में नगरवासियों, व्यापारियों, महिलाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गोपाल मंदिर से महाराणा चौक तक कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत शिक्षिका को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर न्याय की मांग की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की आवाज बुलंद की।
कैंडल मार्च के बाद प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम अमर नेगी के माध्यम से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने की मांग की गई।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि घटना को 15 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस जांच अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ रही है। उनका कहना है कि अब तक आरोपी पति के कार्यालय की सीसीटीवी फुटेज की समुचित जांच नहीं की गई है। साथ ही घटनास्थल से फोरेंसिक साक्ष्य और फिंगरप्रिंट जुटाने की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हुई है। लोगों ने कहा कि यदि समय रहते वैज्ञानिक तरीके से जांच होती तो कई अहम सुराग सामने आ सकते थे।
रैली में आशिमा के पिता सुलेमान अंसारी, प्रतिमा अंसारी, आशिद, यूसुफ अंसारी, युनुस अंसारी सहित व्यापार संगठन के प्रदेश महासचिव सुरेश उर्फ बबू पंसारी, सुंदरनगर व्यापार मंडल के सचिव संजय शर्मा, पार्षद बनिता भल्ला, पूर्व पार्षद अरुणा, गोपाल जी महिला मंडल की प्रधान अंजू, ज्योति सोढ़ी और बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं, पुरुष तथा बच्चे शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आशिमा के परिवार को जल्द न्याय मिलना चाहिए। यदि निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।