सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   DBA Superkings Mandi won by 9 wickets.

Mandi News: डीबीए सुपरकिंग मंडी की 9 विकेट से एकतरफा जीत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
DBA Superkings Mandi won by 9 wickets.
विज्ञापन
हरी सेन स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में महेंद्रा इलेवन को हराया
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के सौजन्य से आयोजित हरी सेन स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में डीबीए सुपरकिंग मंडी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महेंद्रा इलेवन को 9 विकेट से हरा दिया। मुकाबला एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर के खेल मैदान में खेला गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी महेंद्रा इलेवन की टीम निर्धारित 20 ओवर में 68 रन ही बना सकी। टीम की ओर से गगन ने 14, अंकुश ने 13, जबकि पंकज और डिंपल ने 9-9 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीबीए सुपरकिंग मंडी की ओर से गेंदबाजी में खेमू और अक्षय ने तीन-तीन विकेट लेकर विपक्षी टीम को सस्ते में समेट दिया। डीके ठाकुर ने 2 विकेट झटके, जबकि अंकुर दीप को एक सफलता मिली। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।
69 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए डीबीए सुपरकिंग मंडी ने महज एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से अनिल सकलानी ने नाबाद 32 रन बनाए, जबकि ललित ठाकुर ने 15 रन का योगदान दिया। पवन ठाकुर 8 रन बनाकर नाबाद रहे। महेंद्रा इलेवन की ओर से अंशुल ने एकमात्र विकेट लिया। जीत के साथ डीबीए सुपरकिंग मंडी ने प्रतियोगिता में मजबूत दावेदारी पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed