{"_id":"69da3db6fddda211c607c501","slug":"discussion-on-the-problems-of-ex-servicemen-and-brave-women-mandi-news-c-90-1-ssml1045-192706-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्याओं पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्याओं पर की चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरा में एक्स सर्विसमैन लीग की बैठक में निपटाईं समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
टिहरा (मंडी)। एक्स सर्विसमैन लीग टिहरा की मासिक बैठक लीग कार्यालय खौदा में चेयरमैन कैप्टन रमेश तपवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें सेवानिवृत्त सैनिकों और वीर नारियों की पेंशन व अन्य समस्याओं को सुना गया और उनका मौके पर निवारण किया गया।
बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि भविष्य में यदि लीग के किसी सदस्य का निधन होता है तो उनका अंतिम संस्कार लीग के सदस्य सैनिक सम्मान के साथ करेंगे। इसके लिए नजदीकी लीग के स्थानीय इंचार्ज द्वारा वरिष्ठ पदाधिकारियों को सूचना दी जाएगी।
इस अवसर पर सीनियर वाइस चेयरमैन कैप्टन सुरेंद्र जमवाल, वाइस चेयरमैन सूबेदार रविंदर सिंह, सूबेदार मेजर अशोक कुमार, नायब सूबेदार दलीप सिंह, सूबेदार मेजर रत्न चंद, लेफ्टिनेंट लाल सिंह, कैप्टन राम नाथ, कैप्टन हजारी लाल, सूबेदार प्रकाश चंद, कैप्टन टेक चंद, हवलदार बिहारी लाल, हवलदार कश्मीर सिंह व अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos