सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   District Council Elections: Battle for supremacy in Saraj Congress

जिला परिषद चुनाव : सराज कांग्रेस में वर्चस्व की जंग

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
District Council Elections: Battle for supremacy in Saraj Congress
विज्ञापन
चार वार्डों में कांग्रेस से जुड़े दस प्रत्याशी मैदान में, कार्यकर्ता दुविधा में

संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज चुनाव की बिसात बिछते ही कांग्रेस के भीतर वर्चस्व की लड़ाई चरम पर पहुंच गई है। जिला परिषद की महज चार सीटों पर पार्टी से जुड़े 10 प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से संगठनात्मक दावों की पोल खुल गई है। चार अलग-अलग गुटों में बंटी सराज कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को असमंजस में डाल दिया है कि आखिर वे किसका समर्थन करें। सबसे दिलचस्प मुकाबला ब्रेयोगी वार्ड में देखने को मिल रहा है। यहां पीसीसी उपाध्यक्ष चेतराम गुट से उनके पुत्र तरुण ठाकुर और विजयपाल खेमे से डिंपल शर्मा आमने-सामने हैं। वहीं, संगठन खुलकर माकपा प्रत्याशी नरेंद्र रेड्डी के समर्थन में प्रचार कर रहा है।
अनारक्षित मझोठी वार्ड में भी कांग्रेस तीन हिस्सों में बंटी नजर आ रही है। ब्लॉक कांग्रेस ने महेंद्र कुमार को अधिकृत प्रत्याशी बनाया है, जबकि चेतराम गुट ने लीला देवी को मैदान में उतार दिया। इसके अलावा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष टेक सिंह के पुत्र महेंद्र ठाकुर ने भी चुनावी मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोड़ वार्ड की स्थिति भी इससे अलग नहीं है। यहां चेतराम गुट के युवा कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल के सामने ब्लॉक कांग्रेस समर्थित चंद्रशेखर और निर्दलीय लीलाधर चुनाव मैदान में डटे हैं। महिला आरक्षित थाची वार्ड में भी संगठन की स्थिति कमजोर नजर आ रही है। यहां अधिकृत प्रत्याशी हिमानी के खिलाफ चेतराम और विजयपाल गुट मिलकर ओमा देवी का समर्थन कर रहे हैं। वहीं जन संगठनों की प्रत्याशी आशा देवी भी कांग्रेस के पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगाने में जुटी हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

बॉक्स
रोड़ वार्ड में भाजपा में भी बगावत
थाची, ब्रेयोगी और मझोठी वार्ड में भाजपा समर्थित एकल प्रत्याशी ही मैदान में है, लेकिन रोड़ वार्ड में भाजपा को भी अंदरूनी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। यहां पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी शिव चंद को उनकी ही पार्टी के कमल देव और संतोष कुमार चुनौती दे रहे हैं। रोड़ वार्ड में जारी इस घमासान ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच बढ़ती नाराजगी को शांत करने और अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में माहौल बनाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुद मैदान में उतर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed