{"_id":"6a0db59b98a1891aa903fdec","slug":"trainees-are-becoming-proficient-in-theatre-in-the-drama-workshop-mandi-news-c-90-1-ssml1025-197451-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नाट्य कार्यशाला में रंगमंच विधा में निपुण बन रहे प्रशिक्षु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नाट्य कार्यशाला में रंगमंच विधा में निपुण बन रहे प्रशिक्षु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल सांस्कृतिक शोध संस्थान एवं रंगमंडल सतोहल की ओर से टाउन हॉल में चल रही 40 दिवसीय निःशुल्क नाट्य कार्यशाला में प्रशिक्षुओं को रंगमंच विधा में पारंगत किया जा रहा है।
इस कार्यशाला में मंडी शहर के विभिन्न आयु वर्ग के लगभग 25 कलाकारों को भारतेंदु नाट्य अकादमी, मध्य प्रदेश की रंगकर्मी ज्योति पांडे तथा राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, दिल्ली एवं उत्तर मध्य सांस्कृतिक क्षेत्र, प्रयागराज के पूर्व निदेशक सुरेश शर्मा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
रंगमंडल की संचालिका सीमा शर्मा ने बताया कि बुधवार को कार्यशाला में प्रशिक्षुओं को साहित्यकार मानव कॉल और मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखित नाटकों के संवादों का अभ्यास कराया गया। साथ ही उन्हें नाटक की पोशाक, वेशभूषा, संवाद अदायगी, मंच पर गति तथा संगीत पक्ष के बारे में भी प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos