{"_id":"6a0d9b02df4f28180602d660","slug":"negligence-in-durgapur-jamni-road-construction-layer-is-peeling-off-mandi-news-c-90-1-ssml1045-197420-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: दुर्गापुर-जमणी सड़क निर्माण में लापरवाही, उखड़ रही परत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: दुर्गापुर-जमणी सड़क निर्माण में लापरवाही, उखड़ रही परत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मिट्टी पर तारकोल बिछाने का लगाया आरोप, विभाग ने रिजेक्ट कर दोबारा कराया काम
गुणवत्ता पर उठे सवाल, वीडियो वायरल होने से हरकत में आया विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। दुर्गापुर-जमणी लिंक सड़क के निर्माण कार्य को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर उचित बेस तैयार किए बिना सीधे मिट्टी के ऊपर तारकोल की परत बिछा दी गई, जो हाथ लगाने मात्र से उखड़ने लगी। इस कथित घटिया निर्माण की वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। जानकारी के अनुसार वर्ष 2025 की भारी बारिश के बाद क्षेत्र में कई सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थीं। कई स्थानों पर सड़कें बह गईं, जबकि डंगे गिरने से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। इसके बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़कों की मरम्मत, टारिंग, पुलियों और नालियों के निर्माण कार्य शुरू किए गए। इसी क्रम में दुर्गापुर से जमणी लिंक सड़क का निर्माण कार्य भी जारी है। वहीं, लोक निर्माण विभाग सरकाघाट के अधिशाषी अभियंता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्गापुर-जमणी लिंक सड़क को पक्का करने का कार्य विभाग की देखरेख में कराया जा रहा है और इसका टेंडर ठेकेदार को आवंटित किया गया है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार के मजदूरों की ओर से किए गए कार्य का कुछ हिस्सा विभागीय मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया, जिसे मौके पर ही रिजेक्ट कर दिया गया था। विभागीय अधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी निर्माण कार्य को गुणवत्ता जांच के बाद ही पास किया जाता है। उन्होंने बताया कि सड़क के अमान्य हिस्से को हटाकर दोबारा सुधार कार्य करवाया गया है।
Trending Videos