सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Stairs at Cholthara polling booth could increase difficulties for the elderly and disabled

Mandi News: चोलथरा पोलिंग बूथ की सीढ़ियां बढ़ा सकती हैं बुजुर्गों, दिव्यांगों की मुश्किलें

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Stairs at Cholthara polling booth could increase difficulties for the elderly and disabled
विज्ञापन
शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रशासन और चुनाव आयोग तुरंत ले संज्ञान


संवाद न्यूज एजेंसी

टिहरा (मंडी)। उपमंडल टिहरा के अंतर्गत चोलथरा स्थित पोलिंग बूथ तक पहुंचने की वर्तमान व्यवस्था आगामी चुनावों में बुजुर्गों, दिव्यांगों एवं अस्वस्थ मतदाताओं के लिए गंभीर समस्या का कारण बन सकती है। शहीद कैप्टन दीपक गुलेरिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चोलथरा में स्थापित इस मतदान केंद्र पर चोलथरा और सरौन, दोनों पंचायतों के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।



स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार पूर्व में स्कूल के गेट नंबर-2 से वाहनों की सीधी पहुंच भीतर तक थी, जिससे असमर्थ मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती थी। लेकिन वर्तमान में एनएच-003 के निर्माण कार्य के चलते यह मार्ग पूरी तरह बंद है। इस मार्ग को पुनः खुलवाने के लिए स्थानीय स्तर पर कई प्रयास किए गए, जो अब तक सफल नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्तमान स्थिति में स्कूल का केवल गेट नंबर-1 ही उपयोग में है, जो चोलथरा बाजार की ओर खुलता है। इस गेट से पोलिंग बूथ तक पहुंचने के लिए मतदाताओं को लगभग 20 से 25 ऊंची सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। ऐसे में व्हीलचेयर का अंदर जाना संभव नहीं है, जिससे बुजुर्ग, दिव्यांग एवं गंभीर रूप से बीमार मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र तक पहुंचना अत्यंत कठिन हो गया है।
विज्ञापन
Trending Videos




कोठी बासी ग्रामीण पंकज ठाकुर ने कहा कि प्रशासन एवं निर्वाचन विभाग को समय रहते इस संवेदनशील मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। ग्रामीणों ने मांग की है कि या तो इस पोलिंग बूथ के लिए वैकल्पिक सुगम मार्ग की व्यवस्था की जाए, या फिर मतदान दिवस पर अस्थायी रैंप, व्हीलचेयर एवं विशेष वाहन सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
उधर, एसडीएम सरकाघाट राजेंद्र गौतम ने बताया कि मामले में आवश्यक एवं उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed