{"_id":"6a257269e4f3ec4c75072181","slug":"four-kilometers-of-the-road-was-completely-uprooted-mandi-news-c-90-1-ssml1045-199727-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सड़क का चार किलोमीटर हिस्सा पूरी तरह उखड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सड़क का चार किलोमीटर हिस्सा पूरी तरह उखड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नेरचौक-मुंदडू-ट्रोह-गजनोहा सड़क खस्ताहाल, गड्ढों में हिचकोले खा रहे वाहन
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से लगाई सड़क सुधारने की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। बल्ह विधानसभा क्षेत्र की नेरचौक–मुंदडू–ट्रोह–गजनोहा–रंधाड़ा सड़क की स्थिति दिन-प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई गांवों को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क की जर्जर हालत को लेकर ग्रामीणों में रोष लगातार बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार नेरचौक से मुंदडू तक सड़क का हिस्सा कुछ वर्ष पहले पुनः टारिंग के बाद अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति में है, लेकिन मुंदडू से गजनोहा तक लगभग चार किलोमीटर का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है। इस मार्ग की खराब स्थिति का असर यहां चलने वाली एचआरटीसी और निजी बस सेवाओं पर भी पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार लोक निर्माण विभाग और जनप्रतिनिधियों से मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से इस सड़क पर जल्द मैटलिंग और टारिंग करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
सड़क पर मैटलिंग और टारिंग के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। प्रक्रिया पूर्ण होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। -डीआर चौहान, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडल नेरचौक

Trending Videos