{"_id":"6a26820c9e9e5af9d80a522d","slug":"video-mandi-panchayat-samiti-members-in-dharampur-took-the-oath-of-office-and-secrecy-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: धर्मपुर में पंचायत समिति सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: धर्मपुर में पंचायत समिति सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
Ankesh Dogra
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:19 PM IST
उपमंडल मुख्यालय धर्मपुर में सोमवार को पंचायत समिति के नवनिर्वाचित 20 सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। एसडीएम धर्मपुर जोगिंदर पटियाल ने एसडीएम कार्यालय परिसर में आयोजित सादे लेकिन गरिमामय समारोह में सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर एसडीएम जोगिंदर पटियाल ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि पंचायत समिति लोकतांत्रिक व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण कड़ी है और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे बिना किसी भेदभाव के अपने-अपने क्षेत्रों के विकास के लिए कार्य करें। उन्होंने सभी सदस्यों से निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। एसडीएम ने कहा कि ग्रामीण विकास योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने में पंचायत समिति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में सभी सदस्य आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करें। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नवनिर्वाचित सदस्यों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों के विकास, जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने तथा लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लिया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) धर्मपुर बालम राम, पंचायत निरीक्षक संजय पराशर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। ज्ञात रहे कि शपथ ग्रहण के बाद अब पंचायत समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां भी तेज होने लगी हैं और क्षेत्र में इसको लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।