{"_id":"6a25717c776d3d835b0c2719","slug":"water-guard-injured-in-car-accident-on-bagsyad-khunagi-road-mandi-news-c-90-1-mnd1018-199720-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बगस्याड-खुनागी मार्ग पर कार दुर्घटना में वाटर गार्ड घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बगस्याड-खुनागी मार्ग पर कार दुर्घटना में वाटर गार्ड घायल
विज्ञापन
बगस्याड-खुनागी मार्ग पर ओलानाला के निकट गिरी कार। स्त्रोत जागरूक पाठक
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ओलानाला के समीप कार अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी
घायल की नाजुक हालत को देखते हुए एम्स बिलासपुर किया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। सराज क्षेत्र के बगस्याड-खुनागी मार्ग पर रविवार सुबह ओलानाला के समीप एक मारुति 800 कार अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार जलशक्ति विभाग में वाटर गार्ड के पद पर कार्यरत रूप चंद उर्फ दानु (32), पुत्र जसवंत सिंह, निवासी गांव सुराह (पंचायत मुरहाग), रविवार सुबह करीब 9 बजे अपनी मारुति 800 कार (एचपी-22-4659) से अकेले बगस्याड की ओर जा रहा था। जैसे ही वह ओलानाला के पास पहुंचा, अचानक उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना देरी किए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। खाई की गहराई अधिक होने के कारण घायल को बाहर निकालने में काफी कठिनाई हुई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद लहूलुहान हालत में चालक को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल बगस्याड पहुंचाया। हादसे में रूप चंद के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल बगस्याड में प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया।
उधर, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos