{"_id":"6a257026c1d92323f6060be7","slug":"student-trainee-death-case-blood-samples-syringes-sent-for-forensic-examination-mandi-news-c-90-1-mnd1001-199721-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षु छात्र की मौत का मामला : ब्लड सैंपल, सिरिंज फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षु छात्र की मौत का मामला : ब्लड सैंपल, सिरिंज फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस ने मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली
छात्र शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 से 11:30 बजे के बीच कमरे में जाता दिखा, उसके बाद नहीं निकला बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। उपमंडल गोहर के गणई गांव में किराये के कमरे में रह रहे वानिकी विश्वविद्यालय के अंतिम वर्ष के प्रशिक्षु छात्र की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले में जुटाए गए ब्लड सैंपल, सिरिंज, रूमाल और अन्य सामग्री को फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेजा गया है।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि छात्र की मौत शुक्रवार को हुई थी। पुलिस ने मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। फुटेज में छात्र शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 से 11:30 बजे के बीच अपने कमरे में जाता हुआ दिखाई देता है। इसके बाद अगले दिन तक किसी प्रकार की गतिविधि कैमरे में रिकॉर्ड नहीं हुई।
जांच में यह भी सामने आया है कि छात्र को कमरे से बाहर निकलते हुए नहीं देखा गया। उधर, परिजन लगातार उसके मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास करते रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। देर रात मोबाइल की बैटरी खत्म होने के बाद फोन स्विच ऑफ हो गया, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई।
विज्ञापन
शनिवार को परिजनों ने मकान मालिक से संपर्क किया। इसके बाद कमरे का दरवाजा खोला गया तो छात्र मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक देवन उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, गोहर का अंतिम वर्ष का प्रशिक्षु छात्र था और गणई गांव में किराये के कमरे में रह रहा था।
रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी स्थिति
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों को जांच के लिए लैब भेजा गया है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई है। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी।

Trending Videos