{"_id":"6a785ade3b61edb63b081dbb","slug":"ganpati-idol-immersion-will-not-take-place-this-time-committee-mandi-news-c-90-1-ssml1025-208383-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार नहीं किया जाएगा गणपति प्रतिमा का विसर्जन : समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार नहीं किया जाएगा गणपति प्रतिमा का विसर्जन : समिति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोभायात्रा और भजन संध्या में नहीं होगा बदलाव
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में 14 से 23 सितंबर तक होने वाले दस दिवसीय गणपति महोत्सव में इस बार प्रतिमा विसर्जन नहीं किया जाएगा। रविवार को सनातन धर्मसभा मंदिर में हुई गणपति सेवा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
समिति अध्यक्ष सचिन सूद ने बताया कि गणपति प्रतिमा की पूजा-अर्चना सनातन धर्मसभा मंदिर में होगी। महोत्सव के दौरान रोजाना भजन संध्या और महाआरती के साथ भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। शहर में 16 वर्षों से चली आ रही प्रतिमा विसर्जन की परंपरा में इस बार बदलाव किया गया है।
शोभायात्रा और प्रतिदिन भजन संध्याएं मुख्य आकर्षण होंगी। बैठक में मौजूद समिति के सदस्य विशाल शर्मा, हरीश सोनी, अमित शर्मा, राजीव बहल, अंकित वालिया आदि ने बताया कि इस बार गणपति विसर्जन की परंपरा में बदलाव किया गया है। अब गणेश महोत्सव के दौरान केवल गणपति की महाआरती, भजन संध्या और पूजा-अर्चना ही होगी।