{"_id":"69da328fc222ce0d4f0a0496","slug":"grand-inauguration-of-nalwad-and-dev-fair-in-sandhol-mandi-news-c-90-1-ssml1045-192677-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: संधोल में नलवाड़ और देव मेले का भव्य शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: संधोल में नलवाड़ और देव मेले का भव्य शुभारंभ
विज्ञापन
विज्ञापन
बैल पूजन से की शुरुआत, बाबा कमलाहिया का स्वागत, 15 अप्रैल तक चलेगा मेला
संवाद नयूज एजेंसी
संधोल (मंडी)। संधोल में प्रसिद्ध नलवाड़ एवं देव मेले का शुक्रवार को स्थानीय विधायक चंद्रशेखर ने विधिवत शुभारंभ किया। मेले के पहले दिन क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत बैल पूजन कर मेले की शुरुआत की गई।
इस वर्ष मेले का विशेष आकर्षण कमलाह गढ़ से पहुंचे बाबा कमलाहिया रहे। विधायक और स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं की मौजूदगी में उन्हें प्राचीन बाबा बालकरूपी मंदिर में विधिवत विराजमान किया गया, जहां वे 15 अप्रैल तक श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की भीड़ उमड़ी रही।
मेले के दौरान आयोजकों नरेंद्र बरवाल और जगदेव कटवाल ने विधायक को शाल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद विधायक ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। विधायक ने कहा कि सीमित समय में मेले का आयोजन चुनौतीपूर्ण था, लेकिन सभी विभागों और स्थानीय लोगों के सहयोग से इसे सफल बनाया गया। उन्होंने आने वाले वर्षों में मेले को और भव्य रूप देने की बात कही।
मेले में पशुपालन विभाग की ओर से देसी गायों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसमें उत्कृष्ट पशुपालकों को सम्मानित किया जाएगा। मेले का समापन 15 अप्रैल को सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा करेंगे। पहले दिन स्थानीय बच्चों के रंगारंग कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। रात्रि में कार्यक्रमों के बाद लोगों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से विभिन्न रूटों पर स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। कार्यक्रम में विधायक की पत्नी कविता शेखर, तहसीलदार प्रिंस धीमान व अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos