{"_id":"69b93fad5a8627c0a9055e09","slug":"guidance-for-preparation-of-competitive-exams-mandi-news-c-90-1-mnd1023-189473-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए किया मार्गदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए किया मार्गदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग कॉलेज में विद्यार्थियों को दी कॅरिअर से संबंधित जानकारी
करसोग (मंडी)। करसोग कॉलेज के कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल ने मंगलवार को दो सत्रों में कार्यशाला का आयोजन किया। प्रथम सत्र पूर्वाह्न 11 से 12 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें क्रेटिव एकेडमी शिमला से निपुल ढिल्टा ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की प्रभावी रणनीतियां, समय प्रबंधन और उचित अध्ययन पद्धति के बारे में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी।
दूसरे सत्र में करसोग के नायब तहसीलदार राहुल शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता के लिए अनुशासन, धैर्य, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास की आवश्यकता बताई। साथ ही असफलताओं से सीख लेकर आगे बढ़ने और मोबाइल के अनावश्यक उपयोग से बचने की सलाह दी। सत्र के अंत में उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद भी किया। इस अवसर पर करसोग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह पटियाल, प्रो. डॉ. कुलभूषण शर्मा, प्रो. पंकज गुप्ता, कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ. प्रेम प्रकाश और गौरव ठाकुर उपस्थित रहे।
Trending Videos