{"_id":"6963e3e65b407e82fd0a1329","slug":"gujjar-community-discussed-the-problems-mandi-news-c-90-1-ssml1025-182254-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गुर्जर समुदाय ने समस्याओं पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गुर्जर समुदाय ने समस्याओं पर की चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन
बग्गी (मंडी)। हिमाचल राज्य गुर्जर कल्याण परिषद नाचन इकाई की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष तिलक राव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यादव भी मौजूद रहे। बैठक में परिषद के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने को लेकर मंथन किया। साथ ही गुर्जर समुदाय की समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष तिलक ने कहा कि वर्तमान समय में परिषद को जिला में ब्लॉक स्तर पर संगठित करने का कार्य चल रहा है। शीघ्र ही जिलास्तर पर सभी खंडों में संगठन की कार्यकारिणियों के गठन और विस्तारीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। अप्रैल में जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष रमेश यादव ने कहा कि जिले के गठन के बाद प्रदेश के सभी जिलों में जिला कार्यकारिणियों का पुनः गठन किया जाएगा। उसके उपरांत राज्य सम्मेलन करवाया जाएगा। इस अवसर पर परिषद के जिला महासचिव नागेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष चंपा देवी, जिला संयुक्त सचिव राहुल, रूप सिंह कटारिया, योगराज, परमदेव, बुद्धि सिंह, लाल मन व सुरेश कुमार सहित कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे।
......
प्रकाश को मिली नाचन इकाई की कमान
हिमाचल राज्य गुर्जर कल्याण परिषद नाचन ब्लॉक की पाधरू में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें प्रकाश चंद अध्यक्ष, निर्मल कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तेज सिंह महासचिव, हंसराज कोषाध्यक्ष, डागू राम मुख्य सलाहकार, राजकुमार मुख्य संरक्षक, कृष्ण चंद्र संयुक्त सचिव, दौलत राम प्रवक्ता, मनोज कुमार व नंदलाल उपाध्यक्ष बनाए गए। मुरारी लाल, नोखू राम, हेतराम व दीपक को सदस्य चुना गया। महिला विंग में रक्षा देवी अध्यक्ष, महेश्वरी देवी महासचिव व कला देवी, भदरी, सोमा देवी तथा सीता देवी को सदस्य बनाया गया। संवाद
Trending Videos