{"_id":"6a5237dafdd4906347021e19","slug":"hours-long-traffic-jam-at-magal-ambulances-also-stuck-29-roads-remain-closed-due-to-rain-mandi-news-c-90-1-ssml1045-204569-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मैगल में घंटों जाम, एंबुलेंस भी फंसी, बारिश से अब भी 29 सड़कें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मैगल में घंटों जाम, एंबुलेंस भी फंसी, बारिश से अब भी 29 सड़कें बंद
विज्ञापन
मैगल में जाम के बीच फंसी एंबुलेंस। स्त्रोत- जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 ट्रांसफार्मर प्रभावित, थलौट मंडल सबसे ज्यादा प्रभावित
डीसी ने खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने का किया आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। लगातार हो रही बारिश से जिले में जनजीवन अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाया है। मंडी-पठानकोट हाईवे पर मैगल के पास शनिवार को घंटों लंबा जाम लगा रहा। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई, जिससे मरीज और अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (डीईओसी) की ओर से शनिवार शाम चार बजे जारी स्थिति रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब भी 29 सड़कें बंद हैं। इनमें थलोट मंडल की 15, सराज की 8, सुंदरनगर की 3, सरकाघाट की 1 और करसोग की 2 सड़कें शामिल हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि जिले का कोई भी राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य राजमार्ग बंद नहीं है। फिलहाल एक एमडीआर और 28 ग्रामीण सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं। बारिश के कारण जिले में 50 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं। इनमें करसोग के 10, सरकाघाट के 35 और जोगिंद्रनगर के पांच ट्रांसफार्मर शामिल हैं। वहीं, जिले में किसी भी पेयजल योजना के प्रभावित होने की सूचना नहीं है।
सुबह 10 बजे की तुलना में शाम चार बजे तक हालात में सुधार दर्ज किया गया है। सुबह जिले में 48 सड़कें बंद थीं, जिनकी संख्या घटकर 29 रह गई है। प्रशासन और संबंधित विभाग बंद सड़कों को बहाल करने में जुटे हुए हैं। उधर, डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।