{"_id":"69d1072759402ebf2d01ac08","slug":"jairam-thakur-asks-what-work-is-sukhu-getting-done-by-pitting-officials-against-one-another-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- अधिकारियों को आपस में लड़ाकर कौन सा काम निकलवा रहे सीएम सुक्खू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- अधिकारियों को आपस में लड़ाकर कौन सा काम निकलवा रहे सीएम सुक्खू
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 04 Apr 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
सार
मंडी से जारी बयान में जयराम ने कहा कि अब तक इस मामले में कई हैरानीजनक तथ्य सामने आए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि समोसे के हेरफेर होने पर सीआईडी की जांच करवाने वाले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज चेस्टर हिल में 1500 करोड़ से ज्यादा के घोटाले पर खामोश क्यों हैं। आखिर उनकी क्या विवशता है कि उन्हें इतने गंभीर आरोपों को टालने के लिए पत्रकारों के सामने हास्यस्पद जवाब देकर अपनी किरकिरी करवानी पड़ रही है। संपूर्ण प्रदेश के टॉप ब्यूरोक्रेट्स को आपस में लड़ाकर वह अपना कौन सा काम निकालना चाहते हैं। मंडी से जारी बयान में जयराम ने कहा कि अब तक इस मामले में कई हैरानीजनक तथ्य सामने आए हैं।
Trending Videos
सवाल उठाया कि एसडीओ की ओर से कार्रवाई करने की रिपोर्ट लगाई गई तो आरोपियों पर कार्रवाई करने, चल रहे अवैध निर्माण कार्यों पर रोक लगाने के बजाय जिला उपायुक्त ने फाइल को राज्य सचिवालय क्यों भेजा। जबकि उन्हें स्वयं कार्रवाई करनी चाहिए थी। जयराम ने कहा कि प्रोजेक्ट में अनियमितताओं की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस पर स्थानीय स्तर पर जांच हुई, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। हर कदम पर अनिवार्यताओं और उनको अनदेखा करने की वजह क्या है, वह भी प्रदेश के लोग जानना चाहते हैं। अब भाजपा का सख्त रुख कांग्रेस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का है। आगामी चुनाव में हार का सामना करने से डरी सरकार हर दिन नए कदम उठाकर अपनी फजीहत करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन