सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   MA Political Science will start from next session in Dharampur College

Mandi News: धर्मपुर कॉलेज में अगले सत्र से शुरू होगी एमए राजनीतिक शास्त्र

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
MA Political Science will start from next session in Dharampur College
धर्मपुर कॉलेज के सालाना समारोह में लोक नृत्य करती छात्राएं 0। संवाद
विज्ञापन
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विधायक चंद्रशेखर ने की घोषणा
Trending Videos

मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मपुर (मंडी)। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने महाविद्यालय में अगले शैक्षणिक सत्र से एमए राजनीतिक शास्त्र की कक्षाएं शुरू करने और महाविद्यालय को स्थायी संबद्धता दिलाने की घोषणा की। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि, प्राचार्य और अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्राचार्य डॉ. रमेश धलारिया ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्ष भर की शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शैक्षणिक उत्कृष्टता में मनीष कुमार, विशाल कुमार, ज्योति, निखिल भारद्वाज, अंकित, मन्नत ठाकुर, अरुण कुमार, रितिका ठाकुर, साहिल ठाकुर, कविता देवी, सुष्मिता, साक्षी ठाकुर, तमन्ना ठाकुर, रिया ठाकुर, ईशा ठाकुर, ईशान ठाकुर, शक्ति सिंह, सोनाक्षी वर्मा, तनीषा शर्मा, अंजली शर्मा, अंकुश ठाकुर, स्नेहा ठाकुर, रजत ठाकुर, महक, विवेक शर्मा, प्रिया देवी को सम्मानित किया गया।
सीएससीए के लिए चुने गए पदाधिकारियों में तमन्ना ठाकुर को अध्यक्ष, कविता देवी को उपाध्यक्ष, अरुण कुमार को सचिव और मोनिका ठाकुर को संयुक्त सचिव के रूप में सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में सोलो डांस में अनीशा ठाकुर, सारिका राणा, युगल नृत्य में तमन्ना, ईशा, नीतिका और कशिश, कविता पाठ में मुस्कान ठाकुर, ज्योति को सम्मानित किया गया। रोवर-रेंजर गतिविधियों में कृष भारद्वाज को बेस्ट रोवर और अंकिता देवी को बेस्ट रेंजर चुना गया। रेड रिबन क्लब और रेड क्रॉस गतिविधियों में गौरव पलसरा और सुजल को सम्मानित किया गया। एनएसएस में ज्योति और नवीन कुमार को बेस्ट वॉलंटियर घोषित किया गया, जबकि एनसीसी में गुलाब सिंह और तनवी को बेस्ट कैडेट का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed