{"_id":"6a5b62aaf3e5984a2d0f8bb4","slug":"mutilated-body-of-a-youth-recovered-from-the-banks-of-the-beas-mandi-news-c-90-1-ssml1045-205420-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: ब्यास किनारे युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: ब्यास किनारे युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटली के कुन का तर के पास मिला शव, पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटली (मंडी)। क्षेत्र के कुन का तर के समीप ब्यास नदी किनारे एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सुपुर्दगी में लेकर जांच शुरू कर दी। शव काफी पुराना और क्षत-विक्षत अवस्था में होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने ब्यास नदी के किनारे एक शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 25 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और अन्य परिस्थितियों का स्पष्ट पता चल सकेगा। उधर, एसपी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।