फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   New students were introduced to the college's systems and opportunities.

Mandi News: नए विद्यार्थियों काे कॉलेज की व्यवस्था और अवसरों से कराया परिचय

Fri, 17 Jul 2026 04:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
New students were introduced to the college's systems and opportunities.
अभिमुखीकरण कार्यक्रम में पढ़ाई और अनुशासन की दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। रविंद्रनाथ टैगोर राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट में वीरवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए परिचय एवं अभिमुखीकरण (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रिखी राम कौंडल ने की। प्राचार्य डॉ. कौंडल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन और समय के सदुपयोग का महत्व बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक, खेलकूद और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के विभिन्न विभागों और प्रकोष्ठों के समन्वयकों ने विद्यार्थियों को परीक्षा प्रणाली, पुस्तकालय सुविधाओं, छात्रवृत्ति योजनाओं, महिला प्रकोष्ठ, एंटी ड्रग प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), रोवर्स एंड रेंजर्स तथा रेड रिबन क्लब सहित महाविद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों और उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं और प्रश्नों का समाधान भी किया गया, जिससे वे महाविद्यालय की कार्यप्रणाली, नियमों और सुविधाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण और विभिन्न अवसरों से परिचित कराना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed