{"_id":"6a59fef1044c8e26350b0471","slug":"video-jogindra-bank-net-profit-stands-at-rs2158-crore-up-778-from-the-previous-year-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जोगिंद्रा बैंक का शुद्ध लाभ 21.58 करोड़, पिछले वर्ष से 7.78 फीसदी अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जोगिंद्रा बैंक का शुद्ध लाभ 21.58 करोड़, पिछले वर्ष से 7.78 फीसदी अधिक
जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 में 21.58 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 7.78 फीसदी अधिक है। बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही की प्रगति बैठक हुई। इसमें प्रबंध निदेशक पंकज सूद और सभी सहायक महाप्रबंधक उपस्थित रहे। अध्यक्ष ने तिमाही के बेहतर वित्तीय प्रदर्शन की जानकारी दी और 31 मार्च 2027 तक लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। बैंक का कुल कारोबार 2,262.11 करोड़, जमा 1,517.63 करोड़ और ऋण एवं अग्रिम 744.48 करोड़ रुपये पहुंच गया है। बैंक की नेटवर्थ 17.11 फीसदी बढ़कर 164.25 करोड़ रुपये हो गई है। पूंजी पर्याप्तता अनुपात 19.09 फीसदी रहा, जो नियामकीय मानकों से ऊपर है। बैंक ने लगातार चौथे वर्ष नेट एनपीए शून्य बनाए रखा है। प्रावधान कवरेज अनुपात 100 फीसदी और सकल एनपीए मात्र 3.06 फीसदी दर्ज हुआ। बाहरी उधार में 45.12 करोड़ रुपये (13.85 फीसदी) की कमी कर वित्तीय सुदृढ़ता सुनिश्चित की गई। पिछले पांच वर्षों में बैंक का शुद्ध लाभ 6.32 करोड़ रुपये से बढ़कर 21.58 करोड़ रुपये हुआ है। इसी अवधि में नेटवर्थ 86 करोड़ रुपये से बढ़कर 164 करोड़ रुपये हो गई है। बैंक के कुल कारोबार में भी करीब 25 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। यह वृद्धि बैंक की मजबूत वित्तीय स्थिति को दर्शाती है। अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि बैंक ग्राहक-केंद्रित सेवाओं, डिजिटल बैंकिंग, वित्तीय समावेशन और क्षेत्रीय विकास के प्रति प्रतिबद्ध रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।