{"_id":"6a5a082387867e2fa10902a7","slug":"video-car-plunges-into-gorge-while-swerving-to-avoid-cow-that-suddenly-appeared-on-the-road-three-injured-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: भलाणा मगरू और दोहरी गली के बीच अचानक सड़क पर आई गाय को बचाते खाई में गिरी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: भलाणा मगरू और दोहरी गली के बीच अचानक सड़क पर आई गाय को बचाते खाई में गिरी कार
मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर भलाणा मगरू और दोहरी गली के बीच मंगलवार सुबह लगभग पांच बजे एक होंडा सिटी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।जानकारी के अनुसार गाड़ी मंडी से बैजनाथ जा रही थी जब अचानक रोड पर आई गाय को बचाते हुए चालक की कार साइड में लगे बिजली के पोल से हल्की टकराकर करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें एक महिला भी थी। हादसे के बावजूद सभी तीनों यात्री मामूली झटके के साथ सुरक्षित बाहर आ गए। घटना की सूचना पद्धर एसडीएम सुरजीत सिंह को दी गई। एसडीएम ने तुरंत पुलिस प्रशासन को मौके पर भेजकर विस्तृत जानकारी ली और घायल यात्रियों का हालचाल जाना। बाद में कार सवारों ने पद्धर प्रशासन, एसडीएम सुरजीत सिंह का धन्यवाद किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।