{"_id":"6a0aea2b5b4812e61a044007","slug":"newly-elected-councillors-set-development-agenda-mandi-news-c-90-1-ssml1045-197174-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नवनिर्वाचित पार्षदों ने तय किया विकास एजेंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नवनिर्वाचित पार्षदों ने तय किया विकास एजेंडा
विज्ञापन
मीरा देवी वार्ड 1 टटीह नगर परिषद सरकाघाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नवनिर्वाचित पार्षदों ने तय किया विकास एजेंडा
बोले-सड़क, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और बरसाती पानी निकासी के मुद्दों पर रहेगा फोकस
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। नगर परिषद सरकाघाट के नवनिर्वाचित पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की प्राथमिकताएं तय कर दी हैं। अधिकांश पार्षदों ने खराब रास्तों की मरम्मत, सीवरेज व्यवस्था सुधारने, स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने, बरसाती पानी की निकासी और लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने को अपनी पहली प्राथमिकता बताया है। पार्षदों ने कहा कि चुनाव खत्म होने के बाद अब जनता के बीच जाकर विकास कार्यों को गति देना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। कई वार्डों में बरसात से हुए लैंडस्लाइड और अधूरी पड़ी योजनाओं को भी प्रमुखता से उठाया गया है।
खराब रास्तों और टूटी सड़कों की मरम्मत के अलावा स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करवाना और लोगों के बीच जाकर समस्याएं सुनकर उनका समाधान करना प्राथमिकता रहेगी। - मीरा देवी, पार्षद, वार्ड नंबर-1 टटीह
सीवरेज, पानी और स्ट्रीट लाइटों की समस्याओं को दूर करना और वार्ड के लोगों की समस्याओं का समाधान करना सबसे पहली प्राथमिकता रहेगी। अश्वनी कुमार गुलेरिया, पार्षद, वार्ड नंबर-2 रामनगर
विज्ञापन
लैंडस्लाइड से बंद पड़े नाले और पाइपों को खुलवाना के अलावा बरसात से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए चेकडैम, डंगे और रास्तों का निर्माण करवाना प्राथमिकता रहेगी। पुष्पा देवी, पार्षद, वार्ड नंबर-3 जमसाई
स्वच्छ सरकाघाट, स्वच्छ पानी, बेहतर बिजली व्यवस्था और रास्तों को दुरुस्त करवाना प्राथमिकता रहेगी ताकि यहां के बाशिंदों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। ललिता शर्मा, पार्षद, वार्ड नंबर-4 कलस
गलियों में स्ट्रीट लाइटें लगवाना, आवारा पशुओं को रोकने के लिए बाड़बंदी करवाना और गंदे व बरसाती पानी की उचित निकासी की व्यवस्था करना पहली प्राथमिकता रहेगी। -मीना देवी, पार्षद, वार्ड नंबर-5 कुनालग
गलियों में टाइलें लगवाना, स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करवाना और वार्ड में नशेड़ियों पर नजर रखना प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल हैं। -संतोष कुमार नरियाल, पार्षद वार्ड नंबर-6 रोपा काॅलोनी
1985 से अधूरी पड़ी सीवरेज योजना को पूरा करवाने के अलावा जंजघर और शौचालय का निर्माण करवाना तथा जरूरत वाले स्थानों पर डंगे लगवाना प्राथमिकता रहेगी। लाल सिंह, पार्षद, वार्ड नंबर-7 बेहड़ डबरोग
--
Trending Videos