{"_id":"6a0c30634ba6c43e2502e84a","slug":"video-preparations-for-panchayati-raj-elections-intensify-in-dharampur-block-800-personnel-to-participate-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: धर्मपुर खंड में पंचायतीराज चुनावों की तैयारियां तेज, 800 कर्मी देंगे ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: धर्मपुर खंड में पंचायतीराज चुनावों की तैयारियां तेज, 800 कर्मी देंगे ड्यूटी
धर्मपुर खंड में आगामी पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में आज बैलेट पेपर लेखन का महत्वपूर्ण कार्य रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) एवं एसडीएम धर्मपुर जोगिंदर पटियाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। यह कार्य राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर के सभागार में आयोजित किया गया, जहां ग्राम पंचायतों के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के लिए बैलेट पेपर तैयार किए। इन बैलेट पेपर में ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य पदों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल किए जा रहे हैं। इस बड़े प्रशासनिक कार्य में लगभग 800 चुनावी ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और व्यवस्थित कार्यप्रणाली देखने को मिली। रिटर्निंग अधिकारी जोगिंदर पटियाल ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।