फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Orders issued to lock down the Ayush Facilitation Centre in Jogindernagar.

Mandi News: जोगिंद्रनगर के आयुष सुगमता केंद्र पर तालाबंदी के आदेश

Sat, 01 Aug 2026 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Orders issued to lock down the Ayush Facilitation Centre in Jogindernagar.
उत्तर भारत के पहले केंद्र को सोलन शिफ्ट करने की तैयारी का विरोध शुरू
विज्ञापन

कर्मचारियों को 31 अगस्त तक परिसर खाली करने के निर्देश
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उत्तर भारत के पहले आयुष सुगमता केंद्र को जोगिंद्रनगर से सोलन स्थानांतरित करने की तैयारी के बीच केंद्र पर तालाबंदी के आदेश जारी होने से क्षेत्र में विरोध शुरू हो गया है। संस्थान से जुड़े हिमाचल, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और चंडीगढ़ समेत सात राज्यों के करीब 25 हजार पंजीकृत किसानों में भी अनिश्चितता का माहौल है। कर्मचारियों को 31 अगस्त तक परिसर खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।
केंद्रीय आयुष विभाग के तहत राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड ने करीब आठ वर्ष पहले जोगिंद्रनगर के हर्बल गार्डन में इस केंद्र की स्थापना की थी। यहां औषधीय पौधों की खेती, प्रशिक्षण, अनुसंधान और उत्पादों के विपणन के माध्यम से किसानों को स्वरोजगार और आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता रहा है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल जोगिंद्रनगर के अध्यक्ष भास्कर गुप्ता और रोटरी क्लब के अध्यक्ष विनोद राठौर ने कहा कि यह केंद्र सात राज्यों के किसानों के लिए महत्वपूर्ण है और इसका स्थानांतरण क्षेत्र व किसानों के हितों के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाबंदी के आदेश से कर्मचारियों के सामने भी व्यावहारिक दिक्कतें खड़ी हो गई हैं। संस्थान में मौजूद औषधीय सामग्री, उपकरण और अन्य संपत्ति को कम समय में स्थानांतरित करना बड़ी चुनौती है। केंद्र प्रभारी डॉ. रविंद्र कौंडल ने बताया कि संस्थान खाली करने के निर्देश मिले हैं और उसी के अनुरूप प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed