सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Outsourced employees met the Vice Chairman of the Water Power Management Board

Mandi News: जल शक्ति प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष से मिले आउटसोर्स कर्मचारी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Outsourced employees met the Vice Chairman of the Water Power Management Board
विज्ञापन
पांच माह से विलंब हुए वेतन को जारी करने की उठाई मांग
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बग्गी (मंडी)। जल शक्ति विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जल शक्ति प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने उनके समक्ष पांच माह से वेतन न मिलने की मांग को प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधिमंडल में मौजूद नरेंद्र कुमार ने बताया कि आउटसोर्स कर्मचारियों को 5 माह से वेतन नहीं मिल रहा। इस कारण परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने उपाध्यक्ष से उन्हें हर माह समय पर वेतन दिए जाने की अपील की। साथ ही इन्होंने आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थाई नीति बनाने की भी मांग उठाई। इस पर जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा ने आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से लेते हुए दूरभाष पर शिमला स्थित उच्च अधिकारियों से बात कर उनके वेतन में हो रहे विलंब बारे जानकारी हासिल कर आश्वासन दिया कि इन्हें 31 मार्च से पहले लंबित वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। साथ ही इन्होंने प्रतिनिधि मंडल की अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष पैरवी करने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed