सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Preeto became the president, Hemraj was given the responsibility of secretary.

Mandi News: प्रीतो बने अध्यक्ष, हेमराज को सचिव का जिम्मा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Preeto became the president, Hemraj was given the responsibility of secretary.
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। बार एसोसिएशन तीसा की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता रूप लाल ठाकुर ने की। इसमें बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक के दौरान बार एसोसिएशन की गतिविधियों, कार्यों और अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में बार एसोसिएशन के सुचारु संचालन और अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। नई कार्यकारिणी में अधिवक्ता प्रीतो को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। अधिवक्ता बी गौतम को उपाध्यक्ष, अधिवक्ता हेमराज शर्मा को सचिव, अधिवक्ता रंजना ठाकुर को सह-सचिव, ओम प्रकाश को कोषाध्यक्ष, योगराज को लाइब्रेरियन जबकि अधिवक्ता जितेंद्र भारद्वाज को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया। नवमनोनीत पदाधिकारियों ने बार एसोसिएशन के विकास और अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का आश्वासन दिया। साथ ही सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed