सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Relief for city dwellers: No new tax, income-expenditure pace will increase

शहरवासियों को राहत: नया टैक्स नहीं, बढ़ेगी आय-व्यय की रफ्तार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Relief for city dwellers: No new tax, income-expenditure pace will increase
बजट पेश करने के लिए जाते हुए नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा।  संवाद - फोटो : टूंडला के माता वैष्णोदेवी मंदिर परिसर में रखे नेजाओं में आग लगने पर उठता धुंआ संवाद
विज्ञापन
पंचायती राज संकायों की चुनावी बेला में नगर निगम ने 85.46 करोड़ रुपये का कर मुक्त बजट किया पारित
Trending Videos

पिछले साल के मुकाबले अब की बार 2.76 करोड़ अधिक का है बजट
महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने अपने कार्यकाल का अंतिम बजट किया पेश
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। पंचायती राज संकायों की चुनावी बेला में नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने मंगलवार को अपने कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया। कर मुक्त बजट में विकास कार्यों को अधिक तवज्जो देकर समाज के हर वर्ग को साधने की कोशिश की गई है। मंगलवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए महापौर ने 85.46 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया। यह बजट पिछले साल के मुकाबले करीब 2.76 करोड़ अधिक है। 2025-26 में महापौर ने 82.70 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया था। जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में 75.26 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था।
वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए तैयार किए गए बजट अनुमान में आय और व्यय दोनों में बढ़ोतरी का प्रावधान किया गया है। नए वित्तीय वर्ष में शुरुआती बैलेंस (ओपनिंग बैलेंस) में भी वृद्धि दर्ज की गई है। साल 2025-26 में ओपनिंग बैलेंस 3570.42 लाख रुपये था, जो 2026-27 में बढ़कर 4416.70 लाख रुपये प्रस्तावित किया गया है। वहीं, राजस्व प्राप्ति 835.89 लाख रुपये से बढ़कर 1183.91 लाख रुपये होने का अनुमान है। पूंजीगत प्राप्तियों में भी वृद्धि करते हुए इसे 2724.21 लाख रुपये से बढ़ाकर 2946.00 लाख रुपये रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर खर्चों में भी इजाफा प्रस्तावित है। राजस्व व्यय 805.70 लाख रुपये से बढ़कर 1455.63 लाख रुपये होने का अनुमान है, जबकि पूंजीगत व्यय 1908.12 लाख रुपये से बढ़ाकर 2643.20 लाख रुपये किया गया है। इसके अलावा कर में आवासीय, व्यावसायिक व भूमि से बीते वर्ष 4.88 करोड़ राजस्व का अनुमान था, इस वर्ष छह करोड़ का लक्ष्य रखा है।
इसके अलावा शो टैक्स के माध्यम से 4.5 लाख रुपये मिला कर नगर निगम को आगामी बजट में 6.05 करोड़ रुपये की आय रहेगी। बिजली सेस से भी 2 लाख तथा शराब पर टैक्स से 10 लाख रुपये आय होगी। इसके अतिरिक्त विभिन्न यूजर चार्जेज और फीस से 2.84 करोड़ आय का लक्ष्य रखा है। इसमें तहबाजारी, एनओसी फीस, टेलीफोन मोबाइल टावर, प्रमाण पत्र शुल्क, पार्किंग फीस, हाउस मैप अप्रूवल, विज्ञापन फीस, रोड डैमेज रिकवरी आदि शामिल रहेगा।

बजट पेश करने के लिए जाते हुए नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा।  संवाद

बजट पेश करने के लिए जाते हुए नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा।  संवाद- फोटो : टूंडला के माता वैष्णोदेवी मंदिर परिसर में रखे नेजाओं में आग लगने पर उठता धुंआ संवाद

बजट पेश करने के लिए जाते हुए नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा।  संवाद

बजट पेश करने के लिए जाते हुए नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा।  संवाद- फोटो : टूंडला के माता वैष्णोदेवी मंदिर परिसर में रखे नेजाओं में आग लगने पर उठता धुंआ संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed