सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Snowfall in the high altitude areas of Saraj region, increased cold

Mandi News: सराज क्षेत्र के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात, बढ़ी ठंड

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in the high altitude areas of Saraj region, increased cold
सराज घाटी के जंजैहली-मगरू गला सड़क पर बर्फबारी को हटाती विभागीय मशीन। स्रोत विभाग
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। सराज घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार सुबह बर्फबारी हुई। निचले मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी होने से ठंड बढ़ गई है। सराज विधानसभा क्षेत्र के स्पैहणी धार, चुंजवाला धार, शिकारी देवी, मगरूगला, नाचन क्षेत्र में देव कमरुनाग, दोफाधार सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। शनिवार रात से ही सराज घाटी के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और बारिश हो रही है। रविवार दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। ऐसे में ग्रामीण घरों में ही दुबकने को मजबूर हुए। आवश्यक कार्यों के लिए ही लोग घरों से बाहर निकले। बर्फबारी और बारिश से तापमान में गिरावट आई है, इससे सामान्य जीवन अस्त व्यस्त हुआ है।
Trending Videos

थाची निवासी श्याम लाल, काहन सिंह, राणा ठाकुर आदि लोगों का कहना है कि इस बार बर्फबारी देर से हुई, लेकिन बर्फबारी होने से जहां कई तरह की बीमारियां दूर होंगी वहीं सेब की फसल के लिए बर्फबारी किसी वरदान से कम नहीं है। बर्फबारी में कई स्थानों में बिजली, पानी और सड़कें बाधित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बर्फबारी से निपटने के लिए राशन, गर्म कपड़े, जुराबें, लकड़ी और अन्य तरह की जरूरी चीजों का भंडारण कर लिया है। लोगों ने आपातकाल में स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों से निपटने के लिए घरों में दवाइयां भी रख ली हैं ताकि परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य संबंधित शिकायत होने पर उन्हें उपचार दिया जा सके।
01000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed