{"_id":"69da4e985151c7e3220e43b5","slug":"state-of-the-art-anesthesia-workstation-to-be-installed-at-jogindernagar-hospital-mandi-news-c-90-1-ssml1045-192728-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में अत्याधुनिक एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन होगा स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में अत्याधुनिक एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन होगा स्थापित
विज्ञापन
विज्ञापन
जटिल सर्जरी होगी आसान, ऑपरेशन थियेटर में इंस्टॉलेशन शुरू
मरीजों को पूर्ण बेहोशी में सर्जरी की सुविधा मिलेगी
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए बड़ा कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में अत्याधुनिक एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन स्थापित किया जा रहा है, जिससे अब जटिल और बड़ी सर्जरियों के दौरान मरीजों को पूर्ण रूप से बेहोश करने की सुविधा उपलब्ध होगी। अप्रैल में मशीन के पूरी तरह से स्थापित होते ही अस्पताल में मेजर सर्जरी की सुविधा शुरू कर दी जाएगी, जिससे क्षेत्र के मरीजों को बड़े उपचार के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
इस हाईटेक मशीन के आने से डॉक्टरों को ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया देने और मरीज की स्थिति की निगरानी में काफी सुविधा मिलेगी। अब तक सीमित संसाधनों के कारण अस्पताल में मुख्य रूप से स्पाइनल, ब्लॉक या लोकल एनेस्थीसिया का उपयोग किया जाता था, जिससे केवल शरीर के एक हिस्से को ही सुन्न किया जा सकता था। यह विधि कई बार लंबी और जटिल सर्जरियों के लिए पर्याप्त नहीं होती थी।
अस्पताल को यह सुविधा शहर के कारोबारी अशोक सूद और उनके बड़े भाई टीआर सूद के प्रयासों से उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए लगभग 10 लाख रुपये से अधिक की लागत आई है। स्वास्थ्य विभाग की मांग और रोटरी क्लब जोगिंद्रनगर के आह्वान पर यह मशीन बीते शुक्रवार अस्पताल पहुंची, और इसका इंस्टॉलेशन शुरू कर दिया गया है।
अस्पताल में तैनात एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. प्रसाद और शल्य विशेषज्ञ डॉ. प्रियल सूद ने बताया कि यह अत्याधुनिक मशीन न केवल मरीज को बेहोश करने की प्रक्रिया को नियंत्रित करेगी, बल्कि ऑपरेशन के दौरान सभी महत्वपूर्ण संकेतों की सटीक निगरानी भी सुनिश्चित करेगी। इसके लिए ऑपरेशन थियेटर में आधुनिक मॉनिटरिंग सिस्टम भी स्थापित किया जा रहा है।
अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास नाथ ने बताया कि अस्पताल में परिवार नियोजन के अलावा पथरी, हर्निया, गॉलब्लैडर, बच्चेदानी और अन्य गायनी संबंधी सर्जरी की जाती हैं। नए एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन के स्थापित होने के बाद इन सर्जरियों के दौरान मरीजों को बेहोश करने में आने वाली कठिनाइयां दूर हो जाएंगी।
Trending Videos