{"_id":"69b7e6949fc7132c2e0c9170","slug":"the-grand-cricket-event-will-be-held-in-sundernagar-from-27th-mandi-news-c-90-1-mnd1021-189355-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुंदरनगर में 27 से सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुंदरनगर में 27 से सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजा लक्ष्मण सेन की याद में होगा आयोजन
विजेता टीम को मिलेगा एक लाख का नकद इनाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर(मंडी)। सुंदरनगर स्थित महाराजा लक्ष्मण सेन मेमोरियल कॉलेज के मैदान में भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 27 मार्च से होने जा रहा है। इसमें प्रदेशभर की क्रिकेट टीमों को आमंत्रित किया गया है। मंडी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राणा ने बताया कि यह टूर्नामेंट महाराजा लक्ष्मण सेन और स्वर्गीय राजा हरि सेन की खेल परंपरा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर के गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि 1976 में राजा ललित सेन की ओर से स्थापित इस कॉलेज से अब तक हजारों छात्र पढ़कर निकल चुके हैं और उनका इस संस्थान से गहरा भावनात्मक जुड़ाव है। उनके इस योगदान की स्मृति में यह टूर्नामेंट मंडी क्रिकेट एसोसिएशन सुंदरनगर में करवा रही है।
23 तक करवाएं पंजीकरण
अजय राणा ने बताया कि प्रतियोगिता को पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर पूरी तरह ओपन रखा गया है। इसमें कुल 32 टीमें दमखम दिखाएंगी। टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए प्रति टीम पंजीकरण शुल्क 11 हजार रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली विजेता टीम को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये का इनाम मिलेगा। खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 16 से 23 मार्च तक चलेगी। इसके बाद 27 मार्च को टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन और पहला मैच खेला जाएगा। उम्मीद जताई है कि लगभग एक माह तक चलने वाले इस खेल आयोजन से प्रदेश की नई प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच मिलेगा और स्थानीय क्रिकेट के स्तर में बड़ा सुधार होगा।
Trending Videos