{"_id":"6a7873e6ab833ab15c0f67d1","slug":"the-quota-of-refined-oil-and-pulses-is-not-reaching-ration-depots-mandi-news-c-90-1-ssml1025-208401-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: राशन डिपुओं में नहीं पहुंच रहा रिफाइंड और दालों का कोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: राशन डिपुओं में नहीं पहुंच रहा रिफाइंड और दालों का कोटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दालों में से दी जा रही केवल मलका
उपभोक्तओं को दुकानों से खरीदना पड़ रहा महंगा रिफाइंड
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। प्रदेशभर के राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को लंबे समय से रिफाइंड तेल और पूरी दालें उपलब्ध नहीं हो रही हैं। तीन निर्धारित दालों मलका, उड़द और चना में से फिलहाल केवल मलका दाल ही दी जा रही है। वहीं, रिफाइंड तेल का कोटा नहीं मिलने से उपभोक्ताओं को बाजार से महंगे दाम पर तेल खरीदना पड़ रहा है।
सुहड़ा निवासी सुनीता, चंपा, महाजन बाजार की किरण, मांचली देवी, पैलेस की कुसमलता और राखी समेत अन्य उपभोक्ताओं ने बताया कि कई महीनों से डिपुओं में रिफाइंड तेल नहीं मिल रहा है। त्योहारी सीजन में इसकी जरूरत अधिक होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने डिपुओं में निर्धारित सभी खाद्य वस्तुएं उपलब्ध करवाने की मांग की है।
डिपो संचालकों हरीश कुमार, नवीन कुमार, संजीव और कमल किशोर ने बताया कि खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से जो सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है, उसी का वितरण किया जाता है। रिफाइंड तेल और दालों के टेंडर अभी नहीं हुए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सामग्री उपलब्ध करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ब्रिजेंद्र पठानिया ने बताया कि मंडी और कुल्लू जिलों के सभी राशन डिपुओं में मांग के अनुसार राशन कोटा भेजा गया है। रिफाइंड तेल और दालों के टेंडर होने के बाद इनका भी उपभोक्ताओं को वितरण किया जाएगा।