{"_id":"69b7e1eb0a273ce3a30529b7","slug":"the-winning-volleyball-team-will-receive-a-prize-of-rs-51000-mandi-news-c-90-1-mnd1001-189359-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: वाॅलीबाल विजेता टीम को मिलेगा 51,000 रुपये इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: वाॅलीबाल विजेता टीम को मिलेगा 51,000 रुपये इनाम
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर लघु शिवरात्रि मेले की तैयारियां तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिंद्रनगर में इस बार वॉलीबाल प्रतियोगिता को बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर की प्रमुख टीमों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। प्रतियोगिता को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए पुरस्कार राशि में भी वृद्धि की गई है। इसके तहत प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को 51,000 रुपये, द्वितीय स्थान के लिए 31,000 जबकि तृतीय स्थान हासिल करने पर 21,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिंद्रनगर की तैयारियों को लेकर एसडीएम कार्यालय में खेल समिति और व्यापार मंडल के साथ बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मेला अध्यक्ष एवं एसडीएम मनीश चौधरी ने की। बैठक में एसडीएम ने व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ मेले के दौरान निकलने वाली देवताओं की भव्य जलेब के निर्धारित मार्ग को लेकर चर्चा की। इसके अतिरिक्त एसडीएम ने खेल समिति के साथ आगामी खेलकूद प्रतियोगिताओं की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि इस वर्ष मेले के अंतर्गत आयोजित होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं को विशेष रूप से एंटी चिट्टा और एंटी ड्रग थीम के तहत आयोजित किया जाए।
Trending Videos