{"_id":"69b7f8ee991f6c4d9904be51","slug":"two-trucks-collided-causing-a-long-traffic-jam-mandi-news-c-90-1-mnd1001-189395-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: दो ट्रकों की टक्कर, लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: दो ट्रकों की टक्कर, लगा लंबा जाम
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात करवाया बहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। मंडी-कुल्लू एनएच पर पंडोह में तीन पीपल के पास सोमवार को दो ट्रकों के आपस में टकराने से सड़क पर लंबा जाम लग गया। हादसे के बाद कुछ समय तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और यात्रियों को काफी दिक्कत हुई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों ट्रकों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु रूप से बहाल करवाया। कुछ देर बाद जाम पूरी तरह खुलवा दिया गया और वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों के चालकों को कोई गंभीर चोट नहीं आई है और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। बाद में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया, जिसके चलते किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने भी लोगों से राष्ट्रीय राजमार्ग पर सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है।
Trending Videos