{"_id":"69df740cbb2b5c459d0735d4","slug":"urban-development-minister-released-the-cleanliness-song-in-mandi-mandi-news-c-90-1-mnd1001-193137-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मंडी में शहरी विकास मंत्री ने जारी किया स्वच्छता गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मंडी में शहरी विकास मंत्री ने जारी किया स्वच्छता गीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कचरा प्रबंधन तंत्र को अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने जिला स्तरीय हिमाचल दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर निगम की ओर से तैयार विशेष गीत ..मंडी है हमारी, दिल में इसका मान भी.. जारी किया गया। इस गीत के माध्यम से लोगों को घरों में चार डस्टबिन प्रणाली अपनाने और कचरे के उचित निपटान के प्रति जागरूक किया गया। नगर निगम डिजिटल माध्यम से कचरा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की स्थापना भी कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए सरस्वती विद्या मंदिर, राजकीय विजय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, राजकीय नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी तथा जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह के सांस्कृतिक दलों को सम्मानित किया गया। साथ ही रंगोली बनाने वाली राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्राओं को भी सम्मान मिला। इसके अतिरिक्त परेड में शामिल एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एवं गाइड के बच्चों, पुलिस और गृह रक्षक वाहिनी की टुकड़ियों तथा गृह रक्षक बैंड को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
Trending Videos