सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Villagers are skeptical about the existence of Tandi Panchayat.

Mandi News: तांदी पंचायत के अस्तित्व को लेकर संशय में ग्रामीण

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 05:35 AM IST
विज्ञापन
Villagers are skeptical about the existence of Tandi Panchayat.
विज्ञापन
तांदी पंचायत के अस्तित्व को लेकर संशय में ग्रामीण
Trending Videos

समिति ने पंचायत को यथावत रखने की सरकार से लगाई गुहार

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। नेता जी सुभाष ग्रामीण विकास समिति तांदी की बैठक वीरवार को गांव तांदी में समिति के अध्यक्ष लाभ सिंह जम्बाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें पदाधिकारियों ने नवगठित ग्राम पंचायत तांदी को यथावत रखने की गुहार लगाई। कहा कि नवगठित ग्राम पंचायत तांदी के मतदाता वर्तमान में दुविधा में हैं। ग्रामीणों को डर सता रहा है कि क्या उनकी नई पंचायत अस्तित्व में बनी रहेगी या उन्हें अपने कार्यों के लिए पुन 15 किलोमीटर दूर पुरानी पंचायत जनेड़ के चक्कर काटने पड़ेंगे।
समिति ने स्पष्ट किया कि तांदी पंचायत के गठन के लिए क्षेत्र की जनता ने लंबा संघर्ष किया है। नई पंचायत में मतदाता सूची के निरीक्षण के संदर्भ में ग्रामसभा का सफल आयोजन भी हो चुका है और स्थानीय लोग अपने नए प्रतिनिधियों को चुनने के लिए बेहद उत्साहित हैं, लेकिन अब पंचायत के अस्तित्व पर मंडराते बादलों ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति ने सरकार से मांग की है कि जनहित और भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए तांदी ग्राम पंचायत को अस्तित्व में ही रखा जाए। समिति के अध्यक्ष ने कहा कि जनता का हित नई पंचायत के साथ जुड़ा है। सरकार से आग्रह करते हैं कि तांदी पंचायत को यथावत रखकर ग्रामीणों को राहत प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed