{"_id":"6a58e60ea81c5c6da70963bc","slug":"169-cases-of-illegal-encroachments-identified-on-national-highway-5-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-164948-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नेशनल हाईवे 5 पर अवैध कब्जों के 169 मामलों की हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नेशनल हाईवे 5 पर अवैध कब्जों के 169 मामलों की हुई पहचान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे 5 पर अवैध कब्जों के 169 मामलों की हुई पहचानवीरवार को डकोलढ़ में हुई कार्रवाई के दौरान पाए गए 38 कब्जे
कब्जाधारियों को एक सप्ताह में कब्जा हटाने के नोटिस
संयुक्त विभागीय कार्रवाई से कब्जाधारियों और अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद नेशनल हाईवे 5 से अवैध कब्जा और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। वीरवार को एनएचएआई सहित संयुक्त विभागीय दल ने रामपुर नगर परिषद के डकोलढ़ क्षेत्र में कार्रवाई कर अवैध कब्जों और अतिक्रमण की पहचान की। क्षेत्र में कुल 38 अवैध कब्जों का खुलासा हुआ है। एनएचएआई ने सभी कब्जाधारियों को कब्जा हटाने के लिए एक सप्ताह के नोटिस जारी किए हैं।
जिला प्रशासन के निर्देशों के बाद उपमंडल रामपुर में नेशनल हाईवे 5 पर हुए अवैध कब्जों और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया चल रही है। एनएचआई, राजस्व विभाग, पुलिस और नगर परिषद की संयुक्त टीम नेशनल हाईवे के किनारे हुए अवैध कब्जों को जांच रही है। अब तक हुई कार्रवाई के दौरान कुल 169 अवैध कब्जों और अतिक्रमण के मामलों की पहचान हो गई है। नेशनल हाईवे पर रामपुर के वार्ड नंबर नौ खनेरी से शुरू हुई अवैध कब्जे और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया वीरवार को भी जारी रही। संयुक्त विभागीय दल ने बुधवार और वीरवार को डकोलढ़ क्षेत्र में अवैध कब्जों की जांच की। एनएचआई के मजदूरों ने विभिन्न स्थानों पर सडक़ की चौड़ाई मापी और अवैध कब्जों की निशानदेही की। वीरवार को कुल 38 अवैध कब्जों और अतिक्रमण के मामले उजागर हुए। इन सभी को एनएचएआई ने नोटिस थमाकर एक सप्ताह के भीतर कब्जे हटाने को कहा है। अवैध कब्जों की इस जांच में कई रसूखदारों के कब्जे भी पाए गए हैं, जिन्हें नोटिस थमाए जा चुके हैं। शहर में अतिक्रमण और अवैध कब्जों पर हो रही इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है। एक सप्ताह के भीतर यदि अवैध कब्जे नहीं हटते तो एनएचएआई स्वयं कब्जे हटाने की प्रक्रिया शुरू करेगा। कब्जा हटाने में आया खर्च भी अवैध कब्जाधारियों से वसूला जाएगा। अब शुक्रवार को वजीर बावड़ी और नोगली क्षेत्र में यह कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- --
अवैध कब्जाधारियों को दिए नोटिस
एनएचएआई रामपुर के सहायक अभियंता प्रदीप कौशल ने बताया कि नेशनल हाईवे 5 पर अब तक 169 अवैध कब्जों और अतिक्रमण के मामले सामने आए हैं। सभी को नोटिस थमा दिए गए हैं। अब शुक्रवार को वजीर बावड़ी से नोगली तक अतिक्रमण की जांच की जाएगी।