{"_id":"6a58e51c2af899121f05cc48","slug":"due-to-repair-of-bamta-nerwa-feeder-electricity-will-be-disrupted-on-18th-and-19th-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-164906-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बमटा, नेरवा फीडर की मरम्मत के चलते 18 और 19 को बाधित रहेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बमटा, नेरवा फीडर की मरम्मत के चलते 18 और 19 को बाधित रहेगी बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरवा (रोहड़ू)। विद्युत मंडल नेरवा ने उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य के चलते 18 और 19 जुलाई को विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार बमटा फीडर के अंतर्गत आने वाले बमटा, पौड़िया, थरोच और कोटी सरांह क्षेत्रों में शनिवार, 18 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
वहीं मेन नेरवा फीडर के अंतर्गत आने वाले नेरवा, लालपानी, द्वावड्डा और टिकरी क्षेत्रों में रविवार, 19 जुलाई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत मंडल ने स्पष्ट किया है कि मेंटेनेंस कार्य मौसम की अनुकूल परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। यदि मौसम प्रतिकूल रहा तो कार्य की समय-सारिणी में परिवर्तन संभव है। विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए आवश्यक सहयोग की अपील की है तथा लोगों से अनुरोध किया है कि निर्धारित अवधि के दौरान अपने आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें। संवाद