{"_id":"6a58e56764c37d077006d1d3","slug":"admission-introduction-program-organized-at-thakur-sen-negi-college-reckong-peo-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-164924-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठाकुर सेन नेगी कॉलेज रिकांगपिओ में प्रवेश परिचय कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठाकुर सेन नेगी कॉलेज रिकांगपिओ में प्रवेश परिचय कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए प्रवेश परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम से पूर्व राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ और हरित परिसर का संदेश दिया।
मुख्यातिथि उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कॉलेज की वार्षिक पत्रिका शतुद्री के 21वें संस्करण का विधिवत विमोचन किया। उन्होंने पत्रिका के सफल प्रकाशन पर संपूर्ण महाविद्यालय को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी साहित्यिक एवं बौद्धिक गतिविधियां विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता को नई दिशा प्रदान करती हैं। उन्हें शिक्षा के साथ सृजनात्मक लेखन और सामाजिक सरोकारों से जोड़ती हैं। स्वागत भाषण प्रो. कपूर चंद ने प्रस्तुत किया। इसके बाद मंच सचिव ने महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों का परिचय नवप्रवेशित विद्यार्थियों से कराया। प्रो. विजय संसपाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत विज्ञान संकाय के विषय संयोजन, डॉ. मोहित प्रकाश ने वाणिज्य संकाय और प्रो. धर्म कीर्ति नेगी ने कला संकाय, ऐड-ऑन, स्ववित्तपोषित एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह चौहान ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें अनुशासित छात्र जीवन, नियमित अध्ययन, नैतिक मूल्यों एवं सह-पाठयक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। संवाद