{"_id":"6a58e5ccd5e47cd3b20484bc","slug":"a-tearful-farewell-was-given-to-conductor-jaiprakash-who-lost-his-life-in-the-bus-accident-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-164935-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बस हादसे में जान गंवाने वाले परिचालक जयप्रकाश को नम आंखों से दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बस हादसे में जान गंवाने वाले परिचालक जयप्रकाश को नम आंखों से दी विदाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिचालक के पार्थिव शरीर को फूलों से सजी बस से सम्मान के साथ पैतृक गांव किया रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। ननखड़ी तहसील के खोलीघाट के गरटोला में हुए दर्दनाक बस हादसे में जान गंवाने वाले पथ परिवहन निगम के परिचालक जयप्रकाश नेगी को कर्मचारियों, अधिकारियों और चालक-परिचालक संघ ने नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि दी। खनेरी अस्पताल परिसर में शोक सभा आयोजित कर उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
जयप्रकाश नेगी (42) ननखड़ी क्षेत्र के घड़ोली गांव के निवासी थे। पथ परिवहन निगम ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए दिवंगत जयप्रकाश के पार्थिव शरीर को फूलों से सजी बस के माध्यम से पूरे सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव रवाना किया। इस दौरान उनके सहकर्मियों की आंखें नम थीं और सभी ने उनके सेवा भाव, सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा को याद किया।
वहीं, भाजपा नेता कौल सिंह ने आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन रामपुर-खोलीघाट बस दर्दनाक दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों से अस्पताल जाकर मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों से सभी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। कहा कि दर्दनाक बस हादसा मन को अत्यंत व्यथित करने वाला बेहद दुखदायी और हृदयविदारक है। हादसे में 21 लोग घायल हुए हैं। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 3 लोगों की दुखद मृत्यु हुई है। यह हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। कहा कि दुख की इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना है कि घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले और उनके परिवारों को धैर्य प्रदान करे। उन्होंने हादसे में दिवंगत पुण्यात्माओं को शांति मिलने और शोक संतप्त परिवारजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति एवं हिम्मत प्रदान करने की कामना की।