{"_id":"6a523191553f81fd66092406","slug":"670-saplings-planted-under-the-a-tree-in-mothers-name-campaign-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-164507-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मां के नाम एक पेड़ अभियान में 670 पौधे रोपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मां के नाम एक पेड़ अभियान में 670 पौधे रोपे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबी सराहन में कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। सशस्त्र सीमा बल के अतिरिक्त प्रशिक्षण केंद्र सराहन ने शुक्रवार को मां के नाम एक पेड़ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान प्रशिक्षण केंद्र परिसर की लगभग 128 एकड़ भूमि के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में अलग-अलग प्रजातियों के 670 पौधे लगाए गए। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र के कमान अधिकारी प्रवीण कुमार ने की। उन्होंने अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और प्रशिक्षुओं से कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पौधरोपण केवल एक दिन का अभियान नहीं है, बल्कि इसे जन-आंदोलन का रूप दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। स्वच्छ पर्यावरण, हरित भविष्य और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए हर वर्ष पौधे लगाना जरूरी है। वृक्ष हमें प्राणवायु, इमारती लकड़ी और औषधीय सहित कई अमूल्य प्राकृतिक संसाधन देते हैं।
अभियान के तहत 670 पौधे लगाए गए। इनमें देवदार के 295, कैंथ के 50, रीठा के 90, काली दाख के 55 और बान के 180 पौधे शामिल हैं। कार्यक्रम में अतिरिक्त प्रशिक्षण केंद्र के सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया।