बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   80 trees cut down in apple orchard in Manddevri

Rampur Bushahar News: मंडदेवरी में सेब बगीचे के काट दिए 80 पेड़

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागवान ने अज्ञात लोगों पर लगाया आरोप, घटना पांच दिन पहले की, अब दी शिकायत
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। उपमंडल रोहड़ू की करासा पंचायत के मंडदेवरी में रात को शरारती तत्वों ने एक बागवान के बगीचे में सेब के करीब 80 फलदार पेड़ काट दिए। यह घटना पांच दिन पहले की है। पीड़ित बागवान ने सोमवार को इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। शिकायत में स्थानीय निवासी कमलेश कश्यप ने बताया कि अज्ञात लोगों ने रात को बगीचे में घुसकर करीब दस से बारह साल के सेब के 80 फलदार पेड़ काट दिए। इन पेड़ों के नष्ट होने से किसान को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। यह बगीचा परिवार की आजीविका का मुख्य साधन था। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की असामाजिक गतिविधियां क्षेत्र की शांति व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा हैं और ऐसे तत्वों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। शिकायत के बाद पुलिस को भी अभी तक इस मामले में पुख्ता सुराग नहीं मिला है। इस घटना से किसान की वर्षों की मेहनत को नुकसान पहुंचा है। कमलेश कश्यप ने बताया कि बगीचे को वर्ष 2014 को उनके बड़े बेटे ने तैयार किया था। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। परिवार का किसी पर न तो शक है न ही किसी के साथ रंजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed