{"_id":"69ccf8196d6271761c00317c","slug":"a-police-constable-saved-the-life-of-a-woman-who-jumped-into-the-river-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-157215-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नदी में कूदी महिला की पुलिस के जवान ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नदी में कूदी महिला की पुलिस के जवान ने बचाई जान
विज्ञापन
विज्ञापन
. महिला ने पुलिस के सामने लगा दी थी सतलुज में छलांग
. अस्पताल में चल रहा महिला का उपचार, परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर में पुलिस के एक जवान ने सतलुज नदी में कूदी महिला को बचाकर नया जीवन दान दिया है। मंगलवार को रामपुर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला वजीर बावड़ी पुल से सतलुज नदी में छलांग लगाने का प्रयास कर रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी टीम के साथ तुरंत मौके के लिए रवाना हुए। पुलिस की टीम के पहुंचने के साथ ही उस महिला ने नदी में छलांग लगा दी। मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मियों ने बिना समय गंवाए बचाव का कार्य शुरू किया। पुलिस की टीम के एक पुलिस कर्मी आरक्षी सतपाल ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए स्वयं सतलुज नदी में छलांग लगाई और महिला को बाहर निकाल लिया, जबकि अन्य कर्मियों ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया। छलांग लगाने वाली 44 वर्षीय महिला कुल्लू के निरमंड की है। महिला को तत्काल खनेरी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। महिला को परिजनों को सौंप दिया गया है। बता दें कि वजीर बावड़ी पुल सुसाइड प्वाइंट बन गया है। हाल ही में फाग मेले के दौरान एक लड़की भी इस पुल से छलांग लगाई थी। उसका शव नदी से पांच दिन बाद मिला था। उससे पहले भी एक लड़की ने इसी पुल से छलांग लगाई थी। उसकी जान भी मौके पर मौजूद लोगों ने बचा ली थी।
Trending Videos