सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A rally will be taken out today in Rohru against UGC

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में यूजीसी के विरोध में आज निकाली जाएगी रैली

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। सवर्ण समाज एवं ब्राह्मण कल्याण सभा के तत्वावधान में बुधवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे पुराने बस अड्डे में यूजीसी के विरोध में रैली निकाली जाएगी। सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि यह रैली समाज के सम्मान, अधिकारों और भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर निकाली जा रही है। सभा के अध्यक्ष डीडी शर्मा और महासचिव रवि कांत बालनाटाह ने समाज के लोगों से समय पर रैली स्थल पर पहुंचकर इस जनजागरण अभियान को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने लोगों से यह भी आग्रह किया है कि इस संदेश को अपने-अपने समूहों में साझा कर अधिक से अधिक लोगों को रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। रैली पुराने बस अड़्डे रोहड़ू से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाली जाएगी, जिसमें समाज के अधिकारों और एकता के पक्ष में आवाज बुलंद की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article