सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur Bushahr: Truck Plunges into Machhada Khad; Driver Dies

रामपुर बुशहर: हाईवे से मच्छाडा खड्ड में गिरा ट्रक, चालक की मौत

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Mar 2026 02:56 PM IST
विज्ञापन
सार

मच्छाडा खड्ड में एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। 

Rampur Bushahr: Truck Plunges into Machhada Khad; Driver Dies
हाईवे से मच्छाडा खड्ड में गिरा ट्रक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

उपमंडल रामपुर के तहत आने वाले मच्छाडा खड्ड में एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक एक ट्रक संख्या एचपी 64ए-9760 रामपुर से शिमला की ओर जा रहा था। तेज रफ्तार इस ट्रक ने पहले भद्राश में नेशनल हाईवे पांच पर खड़े वाहनों को टक्कर मारकर बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया। इसके बाद कुछ ही दूरी पर मच्छाडा खड्ड के समीप यह ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से करीब 35 फीट नीचे जा गिरा। रात करीब 9:44 बजे हेल्पलाइन 112 पर सूचना मिली कि भद्राश के पास मच्छाडा खड्ड में एक ट्रक गिर गया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को ट्रक क्षतिग्रस्त हालत में मिला।

Trending Videos

स्थानीय लोगों ने चालक को निकालकर उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया। जांच में सामने आया कि ट्रक ने दत्तनगर में खड़ी कुछ गाड़ियों को टक्कर मारकर नुकसान पहुंचाया था। हादसा चालक आयुष, निवासी शिलगांव, शोघी शिमला की लापरवाही से हुआ। चोटिल चालक आयुष को खनेरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे ठियोग अस्पताल पहुंचाया गया। यहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को शवगृह में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। पुलिस थाना रामपुर में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed