सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Himachal Trade with China via Shipki La to resume from June 1; only traders from Pooh permitted this season

हिमाचल प्रदेश: शिपकी ला के रास्ते चीन के साथ एक जून से व्यापार, इस सीजन में केवल पूह के व्यापारियों को अनुमति

प्रकाश ठाकुर, रामपुर बुशहर। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 18 Mar 2026 10:57 AM IST
विज्ञापन
सार

एक जून से शिपकी-ला के रास्ते चीन के साथ व्यापार शुरू होगा। एक जून से 30 सितंबर तक चलने वाले इस बार के सीजन में केवल पुह खंड के स्थानीय व्यापारियों को चीन के साथ कारोबार करने की अनुमति होगी। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Trade with China via Shipki La to resume from June 1; only traders from Pooh permitted this season
शिपकी ला - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

जिला किन्नौर के पूह खंड में पड़ने वाले शिपकी-ला के रास्ते चीन के साथ व्यापार एक जून से शुरू होगा। व्यापार शुरू करने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा बुधवार को होगी। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा शिपकी-ला व्यापार प्राधिकरण से संबंधित विभागों और हितधारकों के साथ बैठक करेंगे।

Trending Videos

एक जून से 30 सितंबर तक चलने वाले इस बार के सीजन में केवल पुह खंड के स्थानीय व्यापारियों को चीन के साथ कारोबार करने की अनुमति होगी। आने वाले वर्षों में अन्य क्षेत्रों के कारोबारियों के लिए दायरा बढ़ाया जा सकता है। शिपकी ला के रास्ते चीन से व्यापार छह साल बाद शुरू हो रहा है। कोविड के समय साल 2020 में शिपकी ला के रास्ते व्यापार बंद कर दिया गया था। पिछले साल विदेश मंत्रालय ने शिपकी ला के रास्ते फिर से व्यापार शुरू करने की मंजूरी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किन्नौर प्रशासन ने व्यापार करने को लेकर तैयारियां पिछले साल दिसंबर से शुरू कर दी थी। 15 दिसंबर को इससे संबंधित पहली बैठक हुई थी, जिसमें शिपकी-ला–नमगिया क्षेत्र में संपर्क सड़क, सुरक्षा व्यवस्था, सीमा शुल्क, चिकित्सा एवं आपात सेवाएं, व्यापारियों का पंजीकरण और विभागीय समन्वय जैसे महत्वपूर्ण कार्य विभिन्न विभागों को सौंपे गए थे। इन्हीं कार्यों की प्रगति की समीक्षा बुधवार को की जाएगी। व्यापारियों का पंजीकरण भी जल्द शुरू होगा। पंजीकरण तहसीलदार पूह करेंगे।

पंजीकरण के लिए पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पूर्व व्यापा पूर्व व्यापार रिकॉर्ड (यदि उपलब्ध हो) और पासपोर्ट आकार के फोटो देने होंगे। आयात-निर्यात केवल भारत सरकार की ओर से अधिसूचित वस्तुओं तक सीमित रहेगा। सीमा शुल्क विभाग की ओर से स्थानीय सीमा शुल्क स्टेशन, शिपकी-ला पर आवश्यक स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी और अधिसूचित आयात-निर्यात वस्तुओं की सूची का प्रसार किया जाएगा। सीमा पर आते-जाते समय वस्तुओं की गहन चेकिंग होगी। 

शिपकी ला के रास्ते व्यापार 1 जून से शुरू किया जा रहा है। इस बार पूह क्षेत्र के कारोबारियों का पंजीकरण किया जाएगा। आने वाले समय में इसका दायरा बढ़ाया जा सकता है। बुधवार को व्यापार को पुन: शुरू करने संबंधित तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।- डॉ. अमित कुमार शर्मा, उपायुक्त, किन्नौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed