सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Traffic will remain one-way in Kotkhai market in the morning

Rampur Bushahar News: कोटखाई बाजार में सुबह ट्रैफिक रहेगा वनवे

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जाम से निजात दिलाने के लिए सुबह 8:30 से 10:00 बजे तक बनाई व्यवस्था
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई बाजार में सुबह वनवे ट्रैफिक चलेगा। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने रोजाना सुबह 8:30 बजे से 10:00 बजे तक वनवे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। इस दौरान ओल्ड बस स्टैंड से शिमला की ओर वाहनों की आवाजाही सुचारु रहेगी, जबकि छोल बाजार से कोटखाई बाजार की ओर आने वाले मार्ग पर सुबह 10:00 बजे तक प्रतिबंध रहेगा। रविवार को यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। आपातकालीन स्थिति में स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है ताकि किसी भी तरह की चिकित्सा आपात स्थिति में लोगों को परेशानी न हो। लोग लंबे समय से कोटखाई बाजार में ट्रैफिक जाम के कारण परेशानी झेल रहे थे, इसलिए प्रशासन ने यह फैसला लोगों की सुविधा के लिए लिया है। कोटखाई के एसडीएम अभिषेक बरवाल ने बताया कि स्कूल समय के दौरान बाजार में भारी जाम की समस्या बनी रहती थी, जिससे आम लोगों और विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसी समस्या के समाधान के लिए यह वनवे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि नियमों का पालन कर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article